WhatsApp Image 2023-07-10 at 07.04.20

 

तहलका न्यूज,बीकानेर। देश के लिये तीन युद्व में अपना जलवा दिखा चुके,नागौर सैनिक  कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सुगन सिंह ने नगर निगम आयुक्त पर  हठधर्मिता व मनमानी का आरोप लगाते हुए उनके सम्मान को ठेस पहुंचाने  का आरोप लगाया है। प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए सिंह ने कहा कि  उनके भुट्टों के चौराहे स्थित आवास के सामने निगम आयुक्त केसरलाल  मीणा द्वारा नाले के उपर सड़क बनी होने की वजह बताकर घर के मुख्य द्वार  के आगे का हिस्सा तोड़ डाला। इसकी बड़ी वजह उनके पुत्र का आयुक्त से  वैचारिक प्रतिवाद बताया। उन्होंने कहा कि दस दिन हो चुके है। इस तोड ़फोड़ को किये। घर में आने जाने का रास्ता तक अवरूद्व हो गया। हालात  यह है कि अगर वे या उनकी पत्नी बीमार होते है। तो उन्हें अस्पताल ले  जाने में खासी दिक्कतें आ सकती है।

अगर मर गया तो शव निकालने में भी होगी परेशानी

94 वर्षीय पूर्व सैनिक ने रूद्रन अवस्था में कहा कि अगर मैं मर गया और यह सड़क ऐसी ही टूटी रही तो मेरी शव यात्रा निकालने में भी परिवारजनों को परेशानी होगी। सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी वह वे दोनों बीमार रहते है। रात को अगर तबीयत बिगड़ जाएं तो कार में अस्पताल ले जाने का भी संकट है। ऐसे हालात में हमने ऐसा क्या गुनाह किया है। तो निगम बेकद्री पर उतारू है। जबकि निगम की मुखिया को भी इस बारे में अवगत करवाया परन्तु कोई गंभीर नहीं है। उन्होंने मांग की है कि नाजायज तरीके से तोड़ी गई इस सड़क का त्वरित निर्माण करवाया जाएं अन्यथा उन्हें इस उम्र में धरने पर बैठना पड़ेगा।

संपर्क पोर्टल पर भी निस्तारण नहीं

पूर्व सैनिक के पुत्र व स्वयं सेना से सेवानिवृत शिवराज सिंह ने बताया कि उन्होंने केन्द्र सरकार के शिकायती पोर्टल व राज्य सरकार के संपर्क पोर्टल पर दो जुलाई को इसकी शिकायत करने के बाद भी आज  तक सुनवाई नहीं हुई है। जबकि सरकार व प्रशाासन संपर्क पोर्टल प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के दावे करता है। इतना ही नहीं सरकार के प्रतिनिधि उर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी,पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी सहित स्थानीय नेताओं से भी गुहार लगाई। किन्तु सभी की चुप्पी समझ से परे है।

पूर्व राष्टपति से हो चुके है सम्मानित

मजे की बात तो यह है कि तीन युद्व लड़ने वाले इस पूर्व सैनिक का सम्मान पूर्व राष्टपति द्वारा भी किया जा  चुका है।