police

तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर के कोटगेट थाना पुलिस ने नकबजनी के एक आरोपी को महज चार घंटे में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शातिर नकबजन 58 वर्षीय मुरलीधर व्यास कॉलोनी निवासी तोलाराम शर्मा को पकड़ा है। आरोपी ने बागीनाडा हनुमान मंदिर से 2.50 लाख रूपये के चांदी का छत्र चुराया। जिसे आरोपी के कब्जे से बरामद किया। थानाधिकारी मनोज शर्मा ने बताया कि आरोपी तोलाराम मंदिरों से छत्र चोरी करने का आदि है और उसने आधा दर्जन मंदिरों से छत्र चुराने की वारदातों को स्वीकार भी किया है। नकबजन को पकडऩे वाली टीम में उपनिरीक्षक गौरव बोहरा,सहायक उपनिरीक्षक जिल्ले सिंह,हैड कानि प्रवीण,सुनील कुमार,कानि सुभाष,महेन्द्र आदि शामिल रहे।