VIRENDRA JI KIRADOO

तहलका न्यूज,बीकानेर।सिडबी द्वारा नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित राष्ट्रीय उद्योग संघ सम्मेलन में बीकानेर जिला उद्योग संघ की ओर से सचिव वीरेन्द्र किराडू एवं विनीत पुरोहित ने प्रतिनिधित्व किया। सम्मेलन में सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र को प्रोत्साहित करने,रोजगार के नए अवसर सृजित करने तथा कौशल प्रशिक्षण को बढ़ावा देने से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।सम्मेलन के दौरान दीया एप का उद्घाटन किया गया।साथ ही भारत सरकार द्वारा एमएसएमई उद्योगों के विकास,उद्यमियों को प्रोत्साहन देने,स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने तथा युवाओं को कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।सम्मेलन में उद्योगों के विकास,सरकारी योजनाओं का लाभ अधिकाधिक उद्यमियों तक पहुंचाने तथा रोजगारपरक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया।सचिव वीरेन्द्र किराडू ने कहा कि राष्ट्रीय उद्योग संघ सम्मेलन में भागीदारी बीकानेर के उद्यमियों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। ऐसे आयोजनों से केंद्र सरकार की औद्योगिक योजनाओं की जानकारी प्राप्त होती है तथा उद्योग संघों को अपने क्षेत्र के व्यापारियों एवं उद्यमियों तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचाने का अवसर मिलता है।उन्होंने कहा कि एमएसएमई क्षेत्र देश की अर्थव्यवस्था और रोजगार सृजन का महत्वपूर्ण आधार है।सरकार की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन,युवाओं को कौशल प्रशिक्षण तथा नए उद्यमों को प्रोत्साहन मिलने से स्थानीय उद्योगों को नई दिशा मिल सकती है।उन्होंने कहा कि बीकानेर जिला उद्योग संघ का प्रयास रहेगा कि सम्मेलन में प्राप्त जानकारी को स्थानीय उद्यमियों के साथ साझा किया जाए, ताकि वे सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपने व्यवसाय का विस्तार कर सकें और क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा हों।