859674-75199-axhywvjxyg-1511960362

 

तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर की मुक्ता प्रसाद थाना इलाके में डीएसटी ओर थाना पुलिस की टीम में संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ सहित एक जने को गिरफ्तार किया है। जानकारी मिली है कि हसनैन चैरिटेबल ट्रस्ट के पास रमजान नाम के एक युवक की संदिग्ध हलचल देखते हुए डीएसटी टीम ने उससे पूछताछ की। जब संतोषजनक जवाब नहीं दिया। तो उसकी तलाशी ली गई।तलाशी के दौरान उसके पास से 3 किलो से ज्यादा अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने रमजान को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की है।उसकी निशानदेही पर 3 किलो ओर गांजा बरामद किया।