chori amer

तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर के सदर थाना इलाके में बंद मकान में चोरों ने की सैंधमारी। जिले में चोरियां थमने का नाम नहीं ले रही है। आएं दिन किसी न किसी थाना इलाके में चोरी की वारदात हो रही है और चोर दुकानों,बंद मकानों को अपना निशाना बना रहे है। सदर थाना इलाके स्थित अमरसिंह पुरा में चोरों ने बंद मकान के ताले तोड़ सामान चुरा लिया है। जिसका सीसीटीवी भी सामने आया है। जिसमे देखा जा सकता है कि किस तरह अज्ञात चोर दीवार फांदकर घर में घुस रहा है। बताया जा रहा है कि अमरसिंह पुरा निवासी यूनियन बैंक से सेवानिवृत नरेश शर्मा पिछले एक पखवाड़े से अपनी पत्नी सहित अपनी बेटी से मिलने जयपुर गये है। आज उन्होंने भतीजे अशोक शर्मा को जब इस बात की इतला मिली तो उन्होंने घर जाकर संभाला तो पाया कि घर का मुख्य दरवाजा सहित अंदर कमरों के ताले टूटे पड़े थे और सामान भी गायब मिला। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि घर का क्या क्या और कितना सामान गायब हुआ है।