859674-75199-axhywvjxyg-1511960362

तहलका न्यूज,बीकानेर। जिले के लूणकरणसर थाना इलाके मेें खाना बनाते समय गैस रिसाव के चलते सिलिंडर में आग लग गई। हादसे में एक महिला गंभीर रूप झुलस गई।आग में झुलसी महिला को परिजन लूणकरणसर सीएचसी लेकर गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बीकानेर रैफर कर दिया। जानकारी के अनुसार लूणकरणसर के बींझरवाली गांव के मकडासर रोड वार्ड नंबर 5 निवासी निवासी पुष्पा (33) पत्नी पन्नाराम मेघवाल आज सुबह रसोईघर में खाना बना रही थी। तभी गैस सिलिंडर से रिसाव होने लगा। जब तक महिला को कुछ समझ आता, तभी अचानक सिलेंडर ने आग पकड़ ली। महिला की आवाज सुनकर घर के सदस्य रसोई घर में पहुंचे और सिलैंडर को किसी तरह से घर से बाहर निकाला।फिलहाल गंभीर रूप से झुलसी पुष्पा का पीबीएम अस्पताल में इलाज जारी है। जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई।