tree

तहलका न्यूज,बीकानेर। पर्यावरण सरक्षण की भावना के साथ आज कानासर के युवक का जन्मदिन पौधारोपण के साथ मनाया गया। इस सम्बंध में कानासर के रहने वाले रणवीर सिंह राठौड ने बताया कि आज उसके भतीजे गजेन्द्र का जन्मदिन था। इसी के चलते पर्यावरण का सरक्षण हो इसी भावना के साथ गांव में धार्मिक स्थलों व सार्वजनिक स्थानों पर विभिन्न प्रकार 121 प्रकार के पौधो को लगाया और उनके सरंक्षण का संकल्प लिया। राठौड़ ने कहा कि प्रकृति ने हमें जीवन निर्वाह करने के लिए अनेक सुंदर उपहार दिये गये हैं उनमें से पेड़ हमारे लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण उपहार हैं। आज की युवा पीढ़ी जन्मदिवस के अवसर पर नशे की प्रवृत्ति को बढ़ावा दे रही है अनेको पार्टी के माध्यम से पैसो को बर्बाद करने के रूप बना रहे है। राठौड ने युवाओं से निवदेन किया कि अधिक से अधिक संख्या मे पेड़ लगाकर वातावरण को सौंदर्य रूपी बनाते हुवे पर्यावरण को आने वाली पीढ़ी के लिए, समाज को पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दे!!