nOW1ZAAJO1hlJkpnoe0GfQEL6n6eOPSWnj3v_new_compressed_thumb

तहलका न्यूज,बीकानेर। जय भेरूनाथ युवा मंडल की ओर से कोडमदेसर पैदलयात्रियों के लिए सेवा शिविर लगाया जाएगा। समिति की ओर से हर साल की भाँति इस साल भी सेवा शिविर में केसर लस्सी और जीरा लस्सी का वितरण किया जाएगा। सेवा 15 सितंबर को भीनासर स्थित शीतला माता मंदिर से की रवानाा होगी। इस शिविर में किशन सोलंकी, रवि गहलोत, राजेश सांडवा, वीर भाटी, मुकेश सोलंकी, राम सोलंकी, रोहित, सनी भाटी आदि सेवादारों द्वारा पैदलयात्रियों की सेवा की जाएगी।