859674-75199-axhywvjxyg-1511960362

तहलका न्यूज,बीकानेर। जिले में आत्महत्यों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रत्येक दिन जिले के किसी न किसी थाने में कोई न कोई अपनी जान देकर जिन्दगी से खिलवाड़ कर रहा है। जिसके चलते अब चिंताएं बढऩे लगी है। जिले में दो अलग अलग थानों में फिर दो युवाओं ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया है। शहर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में तनावग्रस्त एक युवा फांसी के फंदे पर झूल गया। दियातरा निवासी 21 वर्षीय अशोक कुमावत ने शिवा बस्ती स्थित अपने मामा के घर यह खौफनाक कदम उठाया। बताया जा रहा है कि अशोक पढ़ाई को लेकर तनाव में था। इस संबंध में मृतक के परिजन शंकरलाल ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवायी है। शंकरलाल ने बताया कि अपनी पढ़ाई के कारण अशोक मानसिक तनाव में रहता था। 27 सितंबर को अपने मामा के घर की छत पर बने कमरे में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वहीं नापासर थाना इलाके में भी एक युवक ने प्लास्टिक की रस्सी से अपने जीवन को समाप्त कर लिया है। मृतक के भाई शेरेरा निवासी श्योपतराम ने मर्ग दर्ज करवाते हुए बताया है कि 26 सितम्बर को गुसाईसर की रोही में उसके भाई कमलकिशोर ने खेत में बने ट्यूबवैल में प्लास्टिक की डोरी से फंदा बनाकर ईहलीला खत्म कर ली। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर जांच शुरू की।