859674-75199-axhywvjxyg-1511960362

तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर की नयाशहर थाना पुलिस ने एमडी व स्मैक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी के अनुसार बंधाला पांचू हाल जेबी कॉलोनी बजरंग धोरा निवासी 19 वर्षीय पवन कुमार विश्नोई व जंभेश्वर नगर एमडीवी निवासी 30 वर्षीय किशन विश्नोई को पकड़कर कर उससे 4.04 ग्राम एमडी व 6.08 ग्राम स्मैक जब्त की है। बताया जा रहा है कि पवन के पास से एमडी तथा किशन के पास से स्मैक बरामद हुई है। पूछताछ में पवन ने बताया कि वह बंगलानगर निवासी श्याम कस्वां के एजेन्ट से एमडी खरीदता है।