kotgate

तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर के कोटगेट थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की धरपकड़ अभियान के तहत एक युवक को अवैध पिस्टल के साथ पकड़ा है। थानाधिकारी मनोज शर्मा ने बताया कि रेलवे ग्राउंड के पास दबिश देकर वार्ड नं 7 रायसिंहनगर निवासी 21 वर्षीय गगनदीप नायक को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से एक अवैध देशी पिस्टल तथा मैग्जीन भी बरामद किये है। पकड़े गये युवक के खिलाफ केसरीसिंहपुर थाने में भी आम्र्स एक्ट का एक मामला दर्ज है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक गौरव बोहरा,हैड कानि मांगीलाल,प्रवीण,कानि बबलू,गणेशाराम,विजय कुमार आदि शामिल रहे।