thanvi

तहलका न्यूज,बीकानेर। वेटरनरी कॉलेज के शरीर रचना विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ पंकज कुमार थानवी ने राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विवि के छात्र कल्याण अधिष्ठाता का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। कार्यग्रहण के बाद डॉ थानवी ने बताया कि छात्र हितों के लिये प्राथमिकता से काम किया जाएगा। ज्ञात रहे कि इससे पहले डॉ थानवी के पास विवि के पूल अधिकारी का कार्यभार था।