salasar

तहलका न्यूज,बीकानेर। एक ओर जहां सर्दियों की छुट्टियों में लोग या तो पर्यटन स्थलों की ओर रवानगी लेते है या फिर तेज ठंड में अपने घरों में दुबकर सर्दी के पकवानों का स्वाद चखते है। वहीं शहर के कुछ युवा कड़ाके की ठंड में प्रतिवर्ष सालासर पैदल जाकर न केवल प्रभु के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते है। बल्कि नववर्ष की पूर्व संध्या पर सालासर दरबार में शहरवासियों के लिये मंगलकामना भी करते है। कई वर्षों से ये युवा पारीक चौक से पैदल रवाना होते है। इसी कड़ी में आज भी पैदल यात्रियों का यह जत्था पूजा अर्चना के बाद रवाना हुआ। पैदल जत्थे के सुनील भा ने बताया कि प्रशांत पारीक,पृथ्वी राज,किशन सा,उपेंद्र श्रीमाली,महेन्द्र तिवारी,छोटू,अरविंद गुप्ता,मुलसा,राजू चौधरी,पवन,श्रवण ,मनोज,अखिलेश,रूपाराम व अन्य सभी यात्री आज रवाना सालासर के लिये रवाना हुए। ये सभी पैदल यात्री 30 दिसंबर को बाबा के दरबार में सम्पूर्ण विश्व कल्याण की मनोकामना के साथ धोक लगाएंगे।