तहलका न्यूज,बीकानेर। जिले के अलग अलग थाना इलाकों में हुए हादसों एक जने की मौत हो गई है। जबकि छ:जने घायल हो गये है। जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना इलाका में बोलेरो गाड़ी पलटने से तीन जने घायल हो गये है। जिन्हें पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना शाम पांच बजे की बताई जा रही है। पता चला है कि ये लोग दुलचासर से एक विवाह समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे कि हल्दीराम प्याऊ के पास बोलेरो चालक को नींद की झपकी आ जाने से गाड़ी अनिय ंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक महिला व दो पुरूष घायल हुए है। जिनका पीबीएम में इलाज चल रहा है। देशनोक थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक की मौत हो गई है। जबकि तीन जने घायल हुए है। घायलों को पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार देशनोक ओरण के पास तेज गति से चल रही एक बाइक अचानक ट्रक के नीचे घुस गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से गंगाशहर निवासी जेठू पुत्र सागर की मौत हो गई। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। मृतक का शव देशनोक सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया गया है।हादसे के बाद ट्रक में अचानक आग लग गई। दमकल और स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।