859674-75199-axhywvjxyg-1511960362

तहलका न्यूज,बीकानेर। संपत्ति विवाद के चलते आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में गंगाशहर थाना क्षेत्र में एक दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। मामला गंगाशहर निवासी अशोक जोशी पुत्र हनुमान प्रसाद जोशी की आत्महत्या से जुड़ा है।मृतक के पुत्र हर्ष जोशी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी मनोज कुमार जोशी व उनकी पत्नी देवी जोशी ने उसके पिता को मानसिक रूप से प्रताडि़त किया,जिससे वह काफी समय से तनाव में थे। इसी मानसिक दबाव के कारण 28 फरवरी को उन्होंने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार अशोक जोशी केईएम रोड पर अपने भाई महेश कुमार के पास पहुंचे और उन्हें बताया कि उन्होंने जहर खा लिया है। इसके बाद महेश उन्हें पीबीएम अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक गंगाशहर नई लाइन हाल पूर्वत पाटिया सूरत में रहता था और संपत्ति विवाद सुलझाने के लिए बीकानेर आया था।पुलिस ने परिवाद के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच गंगाशहर थाना की उप निरीक्षक मोनिका को सौंपी गई है।