तहलका न्यूज,बीकानेर। कांग्रेस ने संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से अग्रिम संगठनों में नियुक्तियां शुरू कर दी है। जिसके चलते राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने राजस्थान में 45 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के आदेश जारी किये है। इसमें पूर्व पार्षद नंदलाल जावा को संगठन का बीकानेर शहर अध्यक्ष तथा हरिराम बाना को देहात अध्यक्ष पद पर नियुक्ति दी है। उनका कार्यकाल दो वर्षों तक रहेगा। इसके अलावा संभाग के श्रीगंगानगर में रामदेव तथा हनुमानगढ़ में मनोज बेनीवाल को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।