तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर के दो अलग अलग थानों इलाकों में दो जनों के शव मिलने की घटना से हडकंप सा मच गया। जानकारी मिली है कि शहर के व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र के पवनपुरी में एक महिला के शव की सूचना पुलिस को मिली। व्यास कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस ने शव को खादिम ख़िदमतगार सोसायटी और असहाय सेवा संस्था की मदद से पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने शव का मेडिकल प्रशिक्षण कर मोर्चरी में रखवाया दिया है। मृतका पवनपुरी निवासी 57 वर्षीय रीना शर्मा थी। जो अपने मकान में अकेली रहती थी।अभी महिला की मौत के कारण का पता नहीं चल पाया है। वहीं मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र में एक पुरूष मकान में मृत अवस्था में मिला। मृतक की पहचान 40 वर्षीय महेंद्र सिंह पुत्र प्रताप सिंह के रूप में हुई। पुलिस की सूचना पर खिदमतगार खादिम सोसाइटी व असहाय सेवा संस्थान के सेवादार हाजी जाकिर,हाजी नसीम,सोयेब भाई,राजकुमार खडग़ावत,लक्ष्मण सिंह इमरान,मो जुनैद,ताहिर हुसैन,रमजान,मो सतार,इरफान,अयूब लोदा आदि एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुँचे।पुलिस टीम की जाँच व निगरानी में शव को पीबीएम अस्पताल ले जाकर डॉक्टरी मुआयना करवाकर शव को मोर्चरी में रखवाया।