




तहलका न्यूज,बीकानेर।महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित ने प्रोफेसर अनिल कुमार छंगाणी,विभागाध्यक्ष,पर्यावरण विज्ञान विभाग को आगामी 3 वर्षों के लिए अधिष्ठाता,विज्ञान संकाय,महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय,बीकानेर नियुक्त किया है।इससे पूर्व प्रोफेसर छंगाणी वर्ष 2017 से 2019 तक अधिष्ठाता,विज्ञान संकाय व अधिष्ठाता छात्र कल्याण रह चुके हैं। वर्तमान में प्रोफेसर अनिल कुमार छंगाणी के पास विभागाध्यक्ष,पर्यावरण विज्ञान विभाग के अलावा विभागाध्यक्ष,कंप्यूटर विज्ञान विभाग,भूगोल विभाग,अंग्रेजी विभाग,इतिहास विभाग व कॉमर्स एंड मैनेजमेंट विभाग के साथ महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के मुख्य कुलानुशासक का भी अतिरिक्त कार्यभार है।