




तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर के जेएनवीसी थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस महिला के बेटा घायल है। जानकारी मिली है कि अशोक नगर में रात करीब साढ़े ग्यारह बजे लक्ष्मी नाम की महिला के घर पर अज्ञात जनों ने कातिलाना हमला किया गया। जिसमें लक्ष्मी के गंभीर चोटें आई थी। जिनसे अस्पताल ले जाते समय तोड़ दिया। उनका बेटा गंभीर घायल हुआ है। जिनका पीबीएम में इलाज चल रहा है। क्षेत्रवासियों में इस बात को लेकर रोष है कि वारदात के एक घंटे बाद पुलिस पहुंची। सूचना पर सुबह सीओ सदर विशाल जांगिड़ अस्पताल पहुंचे। महिला के परिवार पर यह हमला क्यों किया गया है। इसको लेकर पुलिस किसी प्रकार के बयान से बच रही है। पुलिस हत्या को लेकर सभी एंगल से जांच पड़ताल में जुटी हुई है। फिलहाल शव को मोर्चरी में रखवाया गया है और पुलिस इस बात का पता लगाने में लगी है कि आखिर हमलावर कौन थे और किस बात को लेकर हमला किया गया है।महिला की हत्या के मामले में पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। एसपी के साथ सीओ सदर विशाल जांगिड़,जेएनवीसी थानाधिकारी सुरेश पचार,साइबर सैल के एएसआई दीपक यादव व एफएसएल की टीम भी थी। बताया जा रहा है कि इस महिला के घर में घुसकर हमलावरों ने मारपीट की।