200-rupee-note-1509797661

तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर के मुक्ता प्रसाद थाना इलाके में आईजी ओमप्रकाश की स्पेशल टीम व थाना टीम ने नकली नोटों पर कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग को निरूद्व किया है। थानाधिकारी धीरेन्द्र सिंह से मिली जानकारी के अनुसार बजरंग धोरे के सामने रोड पर रावला से बीकानेर आ रहे एक ट्रेलर को चैकिंग के दौरान रोका तो इस ट्रेलर को एक नाबालिग चला रहा था। उससे पूछताछ और जांच पड़ताल की गई तो उसके पास से दो-दो सौ रूपये के 29 नकली नोट बरामद किये है। बताया जा रहा है कि एसआई देवीलाल,हैड कास्टेबल विमलेश की स्पेशल ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। जिसके बाद मुक्ताप्रसाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। टे्रलर को जब्त कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच पड़ताल कर रही है कि आखिर इस गोरखधंघे का सरगना कौन है। पता चला है कि ये नाबालिग अलग अलग स्थानों पर नकली नोट चलाता है।