तहलका न्यूज,बीकानेर। किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष क़ृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी के जन्मदिवस पर किसान मोर्चा की ओर से आज सेटेलाइट अस्पताल परिसर में सेवा समर्पण का कार्य रखा गया। इस दौरान मरीजों एवं उनके परिजनों को केले वितरण किये गए। इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष चंद्र मोहन जोशी,किसान मोर्चा ने प्रदेशाध्यक्ष चौधरी के जीवन परिचय एवं उपलब्धियों को कार्यकर्ताओं को बताया। कार्यक्रम किसान मोर्चा महामंत्री पूनम चंद पूनिया,सुशील शर्मा,बाबूलाल सैनी,उपाध्यक्ष विक्रम सिंह सिसोदिया,राजाराम,राहुल पारीक,छत्तर सिंह चौहान,ओम प्रकाश नांगल,जिला मंत्री कमल सैन,गोपाल सिंह खींची,अशोक राजपुरोहित, जगदीश सोलंकी,सदस्य संतोष प्रजापत,ललित झंवर,विकी खत्री मौजूद रहे!