rahul

तहलका न्यूज,बीकानेर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को होने वाले आयोजन हेतु सभी चिकित्सक संगठनों की आज एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में डॉ महेश शर्मा द्वारा सम्पूर्ण स्वास्थ्य हेतु शारीरिक अभ्यास की महत्ता को देखते हुए सभी चिकित्सकों को योगाभ्यास से जोड़ने का आह्वान किया। डॉ पिंटू नाहटा ने हृदय रोगों में योगाभ्यास को प्रभावी बताते हुए मॉडर्न मेडिकल साइंस में बताये गए एक्सरसाइज के रूप योग को सर्वश्रेष्ठ बताया। डॉ देवेंद्र अग्रवाल ने 21 जून को सभी चिकित्सकों से योग हेतु अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति का अनुरोध किया। आईएमए अध्यक्ष डॉ राहुल हर्ष ने ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी चिकित्सक संगठन मिलकर योग करेंगे। बैठक में डॉ नवल गुप्ता,डॉ हरमीत सिंह,डॉ अनंत शर्मा,डॉ अभिषेक क्वात्रा,आरएमसीटीए एवं आरडीए अरिसदा नर्सिंग संगठनों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।