तहलका न्यूज,बीकानेर।राजस्थान महिला कल्याण मंडल द्वारा संस्थान का पचासवां स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गीगासर के सरपंच अर्जुन राम तथा मोनार्क रेजिडेंसी परिवार से सुरेंद्र अज़ाडीवाल रहे। इसके पश्चात केक काटा गया और पौधारोपण कर पर्यावरण-संवेदनशीलता का संदेश दिया गया। संस्था के जिला समन्वयक अमित कुमार ने संस्था के 50 वर्षों के गोरवमई यात्रा के बारे मे सभी को अवगत करवाया व संस्था के संस्थापक स्व सागरमल कौशिक (बाऊजी)के द्वारा बनाई गई संस्था के उद्भव पर विस्तार से प्रकाश डाला। अतिथियों ने अपने संबोधन में संस्था के सेवा-भावपूर्ण कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि राजस्थान महिला कल्याण मंडल जैसे संस्थान समाज में सकारात्मक परिवर्तन के सशक्त माध्यम हैं। जिस प्रकार संस्था बीकानेर जिले मे धरातल पर बाल संरक्षण व बाल अधिकारों को लेकर कार्य कर रही है और बच्चों को सुरक्षा व न्याय दिलाने हेतु प्रयत्नशील है। संस्था के बाबूलाल ईनखिया,पिंकी जनागल ने सभी का आभार व्यक्त किया।