तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना इलाके में जर्जर मकान गिर जाने से अफरा तफरी मच गई। गनीमत रही हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। जिसके बाद दोनों ओर से रास्ता रोक दिया गया। बताया जा रहा है कि नर्सिंग भवन के पास धनपतराय मार्ग पर दीवार गिर गई। जानकारी मिली है कि निगम ने पहले ही मकान को लेकर नोटिस चस्पा किया था। स्थानीय निवासी वीरेन्द्र किराडू व सुमनेश रंगा के मुताबिक करीब 60 सालों से यह मकान बंद पड़ा था। मालिक ने कोई मरम्मत या कार्रवाई नहीं की। बाद में निगम अधिकारी मौके पर पहुंचे और जेसीबी की मदद से सड़क पर बिखरे मलबे को हटाया गया। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने निगम आयुक्त को पत्र लिखकर इस मकान का जमीदोज करने की मांग की है। इससे पहले निगम की टीम ने दोपहर मेेंं राज रंगो की गली में एक जर्जर मकान को हटाने की कार्यवाही की।अभी तक 80 मकानों को नोटिस दिया गया। कल तीन और जर्जर इमारतों को निगम हटायेंगी।सूचना मिलने पर युवा नेता अरूण व्यास,सूरज प्रकाश राव,अभिषेक मून्दडा सहित बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी पहुंच गये।