



तहलका न्यूज,बीकानेर। प्रदेश में जल्द ही चौथी वंदे भारत ट्रेन का संचालन शुरू होगा। यह बीकानेर से चूरू होते हुए दिल्ली कैंट तक चलेगी। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी स्वीकृति दे दी है।उन्होंने इस बारे में केंद्रीय कानून मंत्री और सांसद अर्जुनराम मेघवाल को जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि इस ट्रेन का संचालन सितंबर से शुरू हो सकता है।बीकानेर से दिल्ली कैंट के बीच वंदे भारत रेल सेवा शुरू करने के लिए मांग की जा रही थी। इसके लिए 5 अगस्त को सांसद मेघवाल ने एक लेटर रेल मंत्री को दिया था। अब रेल मंत्री ने वंदे भारत ट्रेन के संचालन की मंजूरी दे दी है।फिलहाल बीकानेर से दिल्ली के लिए 5 ट्रेन चलती हैं। इन ट्रेनों से 7 से 11:30 घंटे तक का समय लग रहा है। जबकि वंदे भारत से करीब 6:15 घंटे में दिल्ली पहुंचा जा सकेगा।राउंड ट्रिप करेगी वंदे भारत जानकारी के अनुसार,बीकानेर से ट्रेन सुबह 5:45 बजे रवाना होकर 448 किमी की दूरी तय कर सुबह 11:50 बजे दिल्ली कैंट पहुंचेगी। दिल्ली कैंट से ट्रेन शाम 4:45 बजे रवाना होकर रात 11 बजे बीकानेर पहुंचेगी।संभावना जताई जा रही है कि वंदे भारत बीकानेर से दिल्ली का सफर चूरू होते हुए पूरा करेगी। यह ठहराव कितनी देर का होगा या और कितने स्टॉप रहेंगे,फिलहाल इसकी सूचना जारी नहीं की गई है।
भाजपा नेताओं ने केंद्रीय मंत्री जताया आभार
केंद्रीय कानून मंत्री व सांसद अर्जुनराम मेघवाल के प्रयास से दिल्ली से बीकानेर के मध्य नई वंदे भारत रेलगाड़ियों के परिचालन को स्वीकृत मिल गई है रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने अर्जुनराम मेघवाल को पत्र के द्वारा इसकी सूचना दी केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने कहा ‘मेक इन इंडिया’ एवं ‘आत्मनिर्भर भारत’ के स्वप्नद्रष्टा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन में देश की आर्थिक,सामाजिक और सांस्कृतिक विकास-यात्रा सतत जारी है। इस यात्रा को और गति देते हुए रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने बीकानेर वासियों की सुविधा के लिए वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेनों को स्वीकृति दी है इस वंदे भारत ट्रेन से हर वर्ग के व्यक्ति को कम समय में एक सुविधाजनक यात्रा मिलेगी मेघवाल ने इस अवसर पर सभी बीकानेर वासियों को बधाई दी।भाजपा नेता सत्यप्रकाश आचार्य,जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया,सुमन छाजेड़,विजय आचार्य,मोहन सुराणा,अशोक प्रजापत,मनीष सोनी,पंकज अग्रवाल,दौलत सारण ने इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव का आभार जताया।
केन्द्रीय मंत्री के भागीरथी प्रयासों का ही परिणाम है वन्दे भारत :- पचीसिया
बीकानेर जिला उद्योग संघ,जेडआरयूसीसी व डीआरयूसीसी सदस्यों की लम्बित मांग बीकानेर से दिल्ली के लिए वंदे भारत ट्रेन आज बीकानेर के लाडले सांसद व केन्द्रीय क़ानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के भागीरथी प्रयास से बीकानेर को मिलने की घोषणा हो चुकी है|बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन केन्द्रीय क़ानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के सकारात्मक भागीरथी प्रयासों का ही परिणाम है|बीकानेर से दिल्ली के मध्य वंदे भारत से हर वर्ग के यात्रियों को कम समय में सुविधाजनक सफर का लाभ मिल सकेगा|बीकानेर औद्योगिक एवं पर्यटन की दृष्टि से एक महत्त्वपूर्ण स्थल है|यात्रियों,उद्यमियों तथा व्यापारियों के अलावा आमजन का दिल्ली एवं मुंबई की और निरंतर आवागमन रहता है|वंदे भारत ट्रेन बीकानेर के उद्योग,व्यापार जगत तथा पर्यटन के विकास में मील का पत्थर साबित होगी|इस गाड़ी के चल जाने से औद्योगिक विकास के साथ साथ रेल राजस्व में भी वृद्धि होगी| बीकानेर जिला उद्योग संघ,जेडआरयूसीसी व डीआरयूसीसी सदस्यों ने केन्द्रीय क़ानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल तथा रेल प्रशासन का आभार जताया|आभार जताने वालों में जेडआरयूसीसी सदस्य नरेश मित्तल,जेडआरयूसीसी व डीआरयूसीसी सदस्य अनन्तवीर जैन,डीआरयूसीसी सदस्य पंकज अग्रवाल,डीआरयूसीसी सदस्य लूणकरण सेठिया,श्याम सुंदर सोनी,सुरेंद्र जैन,वीरेंद्र किराडू,पारस डागा,के के मेहता शामिल हुए |