तहलका न्यूज,बीकानेर। भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय नितेश पाल के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान अजय कुमार व्यास के द्वारा मुकेश बन को प्रदेश उपाध्यक्ष राजस्थान के पद का दायित्व सौंपा गया।इस मनोनयन पर प्रदेश अध्यक्ष जी मुकेश बन को बधाई दी और भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन राजस्थान के साथ उत्साह पर कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दीं।लव मनोनीत प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश बन ने बताया कि भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन,जिसे भाजमुमो के नाम से भी जाना जाता है, यह मुख्य रूप से असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के अधिकारों के लिए काम करता है।

मुख्य उद्देश्य:
असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को संगठित करना और उनके अधिकारों की रक्षा करना.
कार्य:
मजदूरों के लिए बेहतर वेतन और काम करने की स्थिति की वकालत करना.
मजदूरों को सरकार की योजनाओं और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करना.
मजदूरों को कानूनी सहायता प्रदान करना.
मजदूरों को संगठित करके उनकी आवाज को मजबूत करना.