



तहलका न्यूज,बीकानेर। रामदेवरा पैदल जाने वाले यात्रियों के लिए सेवा शिविरों के लिए कार्यकर्ताओं की रवानगी शुरू हो गई है। बीकानेर शहर से सैंकड़ों की संख्या में संस्थाओं की ओर से पैदल यात्रियों के लिए भण्डारे लगाए जाएंगे। कई सेवा शिविर तो शुरू भी हो गए हैं। इसी कड़ी में बाबो भली करे सेवा समिति का जत्था आज बीकानेर से रवाना हुआ।बीकानेर से 87 किलोमीटर दूर माइल स्टोन पर समिति की ओर से सेवा शिविर लगाया जाएगा। समिति के वरिष्ठ कार्यकर्ता और प्रेम मिष्ठान भंडार के स ंचालक प्रेम अग्रवाल ने बताया कि 21 वर्षों से यह सेवा लगाई जा रही है। नोखड़ा गांव से तीन किलोमीटर माइल स्टोन पर लगने वाली इस सेवा में नाश्ता,भोजन,शीतल पेयजल,चाय कॉफी,मेडिकल की सुविधाएं उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि शिविर गुरु वार से शुरू हो रहा जाएगा 27 अगस्त तक जारी रहेगा। इसमें निरंतर 24 घंटे पैदल जाने वाले भक्तों को सेवाएं दी जाएंगी। पुष्पक अग्रवाल की देखरेख में रवाना हुए सेवा शिविर में मनन,सविता,मनोज,रोहित,हैप्पी,छगनलाल सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल है। जो सेवाएं देंगे। वरिष्ठ कार्यकर्ता मनोज,हरिकिशन ने बताया कि आज सुबह ट्रकों और अन्य वाहनों को को किसमीदेशर से रवाना किया गया। समाजसेवी और प्रेम मिष्ठान भंडार के संचालक प्रेम अग्रवाल ने झण्डी दिखाकर रवाना किया। कार्यकर्ताओं ने रामदेव बाबा के जयकारे लगाए।
हरि ओम नम: शिवाय का जत्था ढोल-नगाड़ों के साथ रवाना
हरि ओम नम: शिवाय एवं बाबो भली करे सेवा समिति का ही दूसरा जत्था अगूणा चौक,रोशनी घर के पीछे से रवाना हुआ। दाता श्री रामेश्वरानंद महाराज और भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य ने जत्थे को रवाना किया। बाबा रामदेव का सचेतन स्वरूप धरे बाबा के पीछे ढोल-नगाड़ों और आतिशी धमाकों की गूंज के बीच सेवादार रवाना हुए। आगे-आगे बाबा रामदेव सचेतन स्वरूप चल रहे थे और पीछे रूणिचा धाम के जयकारे लगाते हुए पुरुष महिला चल रहे थे। लाइन पुलिस चौराहे के पास सभी का स्वागत किया गया।सेवादारों में प्रमेंद्र अग्रवाल बाबू भाई,करणी सिंह भाटी,हरिकिशन भाटी,चेतन तंवर रामचंद्र गहलोतराम मनोज गहलोत श्याम गहलोत प्रकाश गहलोत, अमित सोलंकी,रोहित हैप्पी भाई,शिवजी गहलोत,छगन सेवग,सुशील कुमार,विवेक दावड़ा,प्रेम सांखला,घनश्याम गहलोत आदि शामिल हैं।
फ्रेंड्स क्लब संस्था के सेवादारों का जत्था हुआ रवाना,लगेगा 7 दिवसीय विशेष भंडारा
गंगाशहर के पाबूचौक से फ्रेंड्स क्लब सेवा संस्था के सेवादारों का जत्था संस्था के कार्यालय के उद्घाटन के साथ ही गुरुवार को सुबह 8 बजे पाबू चौक के रामदेवजी के मंदिर में रामदेवरा से लाई जोत के दर्शन वंदन करते हुए गाजे बाजे के साथ शिविर स्थल कानजी की सिड्ड के लिए रवाना हुआ। शिविर स्थल पर 1500 वर्ग फीट का डोम भी लगाया जा चुका है। संस्था के अध्यक्ष नवरत्न दैया ने बताया कि बाबा रामदेव जी के मेले को देखते हुए मेले में पैदल जाने वाले यात्रियों के सहयोग हेतु संस्था द्वारा 21 से 27 अगस्त तक बीकानेर से 110 किमी पत्थर जीएसएस के सामने,कान जी की सीड के पास भव्य कैंप लगाया गया है।कोषाध्यक्ष जयकिशन सोनी ने बताया कि संस्था द्वारा पैदल यात्रियों के लिए चाय,बिस्कुट,नाश्ता,चिकित्सा,शीतल जल,भंडारे के साथ ही नहाने धोने की व्यवस्था निःशुल्क की जाएगी वही भंडारा स्थल की जगह संस्था के नाम से गूगल मैप में दिखाई देगी। इस दौरान समाज सेवी दीपक देया,चांद रतन टाक, मनोज दैया,सुरेन्द्र चोधरी,श्याम गहलोत,लकी गहलोत,सुरज दैया,सीताराम लखेसर,मोहित सोनी,निखिल,भैराराम,सचिन,प्रेम,अजय गोयल,नारायण सोनी,माणक सोनी,एडवोकेट अनिल सोनी,ताराचन्द्र देया,बजरंग भाटी,रघुवीर नाई,चंपालाल दैया,मोतीलाल सोनी,राम सोनी,योगेश,विशाल सहित अनेक कार्यकता अपनी सेवाएं देंगे। वही डॉ.जितेन्द्र शर्मा की 15 सदस्यीय टीम चिकित्सा कार्य करेंगी।