





तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना इलाके में तीन अक्टूबर को अशोक पुरोहित के बंद मकान में करोड़ों की चोरी को अंजाम देने वाले तीन चोरों को पुलिस ने 12 घंटे के अंतराल में दबोच लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवाड़ी ने बताया कि पकड़े गये आरोपी जम्भेश्वर नगर के है। इनमें 22 वर्षीय श्यामसुंदर विश्नोई,24 वर्षीय कैलाश विश्नोई और 27 वर्षीय सुभाष विश्नोई है। तिवाड़ी ने बताया कि इन्होंने चोरी की मोटरसाइकिल पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। जिसका अलग से मामला दर्ज किया गया है।
तीनों के खिलाफ अलग अलग थानों में दर्ज है मामले
तिवाड़ी ने बताया कि कैलाश के खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में आठ मामले दर्ज है। इनमें नयाशहर में चार,मुक्ता प्रसाद में दो,बीछवाल व गंगाशहर में एक-एक मामले दर्ज है। जबकि श्याम सुन्दर के खिलाफ दस प्रकरण दर्ज है। इसमें सात नयाशहर थाने में,दो मुक्ता प्रसाद में तथा एक गंगाशहर थाने में दर्ज है। वहीं सुभाष के खिलाफ नयाशहर में दो प्रकरण दर्ज है। ये सभी न्यायालय में विचाराधीन है।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आएं पकड़ में
तिवाड़ी ने बताया कि चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। जिसके आधार पर एक आरोपी पकड़ में आया। जिससे पूछताछ पर दो शेष आरोपियों को भी दबोचा गया। पूछताछ के दौरान चोरी किया गया सारा माल भी बरामद कर लिया गया है।
इस टीम को मिली सफलता
इन चोरों को पकडऩे में थानाधिकारी कविता पूनिया के साथ हैड कानि श्रवण सिंह,शेर सिंह,कानि नरेश कुमार व अशोक की टीम को सफलता हाथ लगी। इसमें हैड कानि शेर सिंह व कानि नरेश और अशोक की विशेष भूमिका रही।
ये सामान हुआ था चोरी
परिवादी की ओर से दी गई रिपोर्ट में करीब एक करोड़ रुपए के जेवरात व अन्य सामान चोरी हुआ था। इनमेंबेटी और पोती के जेवरात भी इसी में शामिल थे। जिसमें सोने के छह सेट,छह अंगूठियां,छह जोड़ी कान के जेवर,दो बड़े गले के हार,छह छोटे हार, आठ सोने की चूडिय़ां थी। बारह जोड़ी कोनों के टॉप्स,तीन सोने की चैन,चार नग सोने के कंगन,सात जोड़ी की बाली,एक सोने की रखड़ी,तीन नाक के सोने की नथ,दस जोड़ी बडी चांदी की पायल, पांच जोड़ी छोटी चांदी की पायल,दो जोड़ी रमजोड,नाक के सोने के 27 तीनखे,आठ नग चांदी की ग्लास, दस चांदी के प्याले,सात लेडीज सोने की अंगूठी,पांच जेंट्स सोने की अंगूठी, सोने के तीन पैडल सेट (तीन कान के, तीन गले के, तीन अंगूठी),छोटी बच्ची के सोने के कानों के नौ टॉप्स, छह चांदी के कंगन, दो सोने के बिस्कुट, तीन चांदी की जेंट्स अंगूठी,पांच चांदी की लेडीज अंगूठी,चार चांदी के लोटे,एक चांदी का जग,एक चांदी का कंदौळा,एक सौ एक चांदी के सिक्के,बीस चांदी के बिस्कुट,पांच चांदी के नोट,तीन सोने के नोट,एक जोड़ी चांदी का अंगूठा,सभी अंगुलियों का भी जोड़ा,तीन सोने के मंगलसूत्र,एक सोने की नगों वाली कोठी,तीन चांदी के फल घुघरा,एक चांदी के गणेश जी, एक चांदी का हाथी छल्ला,दो चांदी के जेंट्स कड़े, सोने के दो पाटला चार चूड़ी,चालीस जोड़ी चांदी बिछिया,सात चांदी की छोटी कटोरी, तीन पुराने मोबाइल फोन और करीब अस्सी हजार रुपए नगद चोरी हुए हैं।