IMG_5151

तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए है कि अब सरेराह वारदातों को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं।जिसके चलते जिले के उच्चाधिकारियों के आवास से 100 मीटर दूरी पर वारदाते हो रही है। ताजा मामला सदर थाने इलाके का है। जहां अतिव्यस्तम पॉश इलाके में एक लूट की घटना सामने आई है। यह लूट कोई आम आदमी के साथ नहीं बल्कि एक प्रशिक्षण ले रही जज के साथ घटित हुई है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार शाम करीब 6 बजे के आसपास बड़ी जस्सोलाई निवासी जज पूजा जनागल स्कूटी पर सवार होकर ब्रह्मकुमारी सर्किल से पब्लिक पार्क की तरफ आ रही थी। जैसे ही वे कलेक्टर निवास के सामने शांति विला तक पहुंची तो एकाएक बाईक सवार दो बदमाशों नें उनका बैग छीनने का प्रयास किया। इस आपाधापी में जज पूजा जनागल का संतुलन बिगड़ गया और वे स्कूटी से गिर गई। जिसके बाद बदमाशों नें उनके गले में सोने की चैन को झपट्टे से छीन ली और भाग गए। एकाएक हुई इस वारदात से जज पूजा सहम गई वंही स्कूटी से गिरने से उनके ठोडी चेहरे पर चोटे आई है। इस वारदात के बाद उनके पिता नें मंगलवार देर रात्रि करीब 11:30 के आसपास सदर थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।