तहलका न्यूज,बीकानेर। बीकानेर विकास प्राधिकरण की ओर से मास्टर प्लान के चलते गोचर भूमि को अराजिराज में दर्ज करने के विरोध में गोपाष्टमी पर शहर जिला कांग्रेस की ओर से एक दिन का उपवास किया गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री डॉ बी डी कल्ला,गोविन्दराम मेघवाल,भंवर सिंह भाटी,महेन्द्र गहलोत सहित अनेक कांग्रेसजनों ने उपवास पर बैठकर जिला प्रशासन के निर्णय पर एतराज जताते हुए गोचर भूमि को मास्टर प्लान से नहीं हटाने की स्थिति में आरपार की लड़ाई का एलान भी किया है। इस दौरान डॉ बी डी कल्ला ने कहा कि पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी.कल्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री से लेकर सभी मंत्रियों को पत्र लिखा गया है,लेकिन कोई जबाब नहीं मिला। डॉ.कल्ला ने कहा कि गोचर को किसी भी सूरत में सरकार द्वारा अधिग्रहण नहीं करने देंगे,इसके लिए जो चाहे कदम उठाना पड़े,हम उठाएंगे। डॉ कल्ला ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि देश धर्म का नाता है गाय हमारी माता का नारा देने वाले अब कहां चले गये। उन्होंने कहा बीकानेर गोचर सरकारी नहीं है। इसे भामाशाहों ने दान की है। ऐसे में इसका अधिग्रहण कतई नहीं होने दिया जाएगा। भंवर सिंह भाटी ने कहा कि जिला प्रशासन व बीडीए ने इसे जिलेवासियों के लिये कुठाराघात बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा गाय माता के नाम पर राजनीति करती आई है। उसकी यह मंशा उचित नहीं है। हमारी बात नहीं मानने की स्थिति में हम आम आवाम के साथ मिलकर जनआन्दोलन करेंगे। शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि सरकार गोचर को हडपने का काम कर रही है। इस उपवास के माध्यम से सरकार को चेताया है। अगर सरकार नहीं चेती तो आमरण अनशन जैसा कदम भी उठाएंगे।प्रवक्ता अनिल सारडा ने बताया कि उपवास कार्यक्रम को प्रदेश महासचिव गजेंद्र सिंह सांखला, जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल,गोचर से जुड़े शिव गहलोत, मनोज कुमार सेवग, सूरजप्रकाश राव, ब्रिजरतन किराडू उर्फ बिरजू किराडू के पुत्र सहित गोचर से जुड़े गौ सेवको ने संबोधित किया

ये रहे धरने में शामिल
इस अवसर पर पूर्व महापौर मकसूद अहमद,कन्हैयालाल कल्ला,रामगोपाल विश्नोई,डॉ.राजेंद्र मुंड,ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कोचर,महिला कांग्रेस अध्यक्ष शशिकला राठौड,मनोज किराडू,योगेश गहलोत,ललित तेजस्वी,शिव गहलोत,राहुल जादूसंगत,रामनाथ आचार्य,बिजेंद्र सिंह शेखावत,अनिल कल्ला,आनंद सिंह सोढा,जाकिर नागौरी,कमल कल्ला,भंवर कूकना,विमल भाटी,विक्रम स्वामी,आनंद जोशी,नंदलाल जावा विक्की चढ़ा,माशूक अहमद,आजम अली,हीरालाल हर्ष,अरविंद मिड्ढा,टिंकू भाटी,संजय आचार्य,शशिकला राठौड़,शांति बेनीवाल,उमा सुथार,आशा देवी स्वामी,संतोष पड़िहार,अर्चना नांगल,मुमताज शेख,राज भटनागर,निर्मला बलवेश,जुलेखा बानो,महेंद्र कल्ला,प्रफुल हटीला,शिवशंकर बिस्सा इकबाल मलवान,एडवोकेट जगदीश चंद्र शर्मा,मनीष पुरोहित,लक्ष्मण व्यास,चंद्रशेखर चावरिया,मिलन गहलोत,हरिप्रकाश वाल्मीकि,ओमप्रकाश वाल्मीकि,ताहिर खान,रामरतन डेलू,पप्पू पुलिस,किशन ओझा,दुर्गादास छगानी,लालचंद गहलोत,यूनिस अली,एडवोकेट मोहब्बत अली,ज्ञान प्रकाश बरसा,रमजान अली कछावा,श्रीकृष्ण गोदारा,अनिल व्यास रमेश व्यास, सरदार अमरीक सिंह,पाबूराम नायक मनोज चौधरी,बलराम नायक,गिरधर जोशी,उपेन्द्र शर्मा, मुकेश जोशी,निर्मल विश्नोई सहित जिला कांग्रेस पदाधिकारी,ब्लॉक कांग्रेस,महिला कांग्रेस यूथ कांग्रेस सेवादल,इंटक, मंडल अध्यक्ष,अग्रिम संगठनों के अध्यक्ष गौ माता की रक्षा हेतु संकल्पित आमजन इस धरने उपवास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल हुएआदि सहित अनेक पूर्व पार्षद,महिला कांग्रेस पदाधिकारी,यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी,सेवादल के पदाधिकारी शामिल रहे।