तहलका न्यूज,बीकानेर।बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचण्ड विजय पर बीकानेर में भी जश्न मनाया गया।पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका के कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ भाजपा ध्वज लहराते हुए मिठाइयां वितरित की और आतिशबाजी कर जश्न मनाया।भाजपा नेता महावीर रांका ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास की राजनीति,प्रो एक्टिव गवर्मेंट और डबल इंजन की सरकार को बिहार की जनता ने स्पष्ट जनादेश देकर आशीर्वाद दिया है। महावीर रांका ने कहा कि विकास के रोडमैप ने बिहार की धरती पर जंगलराज को नो एंट्री का स्पष्ट संदेश दे दिया है।भाजपा के पवन महनोत ने बताया कि कार्यालय में जश्न के दौरान युधिष्ठसिंह सिंह भाटी,चंद्रेश हर्ष,शंकर सिंह राजपुरोहित,राजेन्द्र व्यास,रमेश सैनी,शंभु गहलोत,आदर्श शर्मा, अंकित तंवर,पंकज गहलोत,नरपतसिंह उदासर,घनश्याम उपाध्याय,नवरत्न सिसोदिया,राजेन्द्र सिंह चौहान,शक्ति सिंह,रमेश भाटी,गौरीशंकर देवड़ा,प्रणव भोजक,आनन्द अग्रवाल,लक्की पंवार,दाऊलाल छंगाणी आदि उपस्थित रहे।

बिहार चुनावों में लोजपा (आर ) की जीत पर मनाया जश्र
बीकानेर। बिहार विधानसभा चुनावों में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के उम्मीदवारों को बीस सीटों पर मिली जीत से उत्साहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने बीकानेर में भी जश्र मनाया। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रमजान मुगल और जिला अध्यक्ष कैलाश छंगाणी के नेतृत्व में जीत की खुशियां मनाते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने डॉ.अंबेडर सर्किल पर जमकर आतिशबाजी कर मिठाईयां बांटकर एक दूसरे को जीत की बधाईयां दी।इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रमजान मुगल ने कार्यकर्ताओं को बिहार विधानसभा चुनावों में मिली जीत की बधाईयां देते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की कड़ी मेहनत और कार्यकर्ताओं के जज्बे से बिहार में लोजपा (आर) बीस सीटों पर एतिहासिक जीत दर्ज कराई है। उन्होने कहा कि बिहार विधानसभा चुनावों में मिली जीत से पार्टी का जनाधार बढ़ा है।उन्होने कहा कि बिहार में एनडीए का मजबूत संबल बनी लोजपा (आर) ने बीस सीटों पर जीत दर्ज करवाकर साबित कर दिया कि जो विकास की बात करेगा वहीं देश पर राज करेगा। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश सचिव मंजूर कलाकार ने भी जीत से उत्साही कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी। जिलाध्यक्ष कैलाश छंगाणी ने कहा कि बिहार चुनावों में हमारे राष्ट्रीय सचिव रमजान मुगल को महूआ और सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा सीटों का प्रभार मिला था,खुशी की बात है कि इन दोनों सीटों समेत पार्टी ने २८ में से २० सीटों पर शानदार जीत दर्ज कराई है,जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल ओर मजबूत हुआ है।जीत का जश्र मनाने वालों में जिला उपाध्यक्ष बरकत अली,गोविन्द ओझा,राजा शेख,दानाराम,सुरेश मेहरा,मुकेश वाल्मिकी,तारीक अहमद,अजहरूदीन,सुनिता देवी,पुनित पंडित,पुष्पा देवी,पार्वति,सुशीला देवी,मोहनी देवी,लक्ष्मी देवी,ललिता देवी,नाजनीन,फरमान मुगल,अता मुगल,खालीद कोहरी,उस्मान अली,रसीद चोधरी और रवि ओझा समेत सैंकड़ो की तादाद में पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे।

भाजपा कार्यालय में मिठाई वितरण
 बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक व प्रचण्ड जीत पर आज भाजपा बीकानेर संभाग कार्यालय में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा।जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मिठाई वितरित की और पटाखे छोड़कर विजय का जश्न मनाया।छाजेड़ ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जनता के अपार विश्वास, उनके प्रभावी नेतृत्व और भाजपा कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का परिणाम है।मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि इस अवसर पर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, सत्यप्रकाश आचार्य,नारायण चोपड़ा,महावीर सिंह चारण,श्याम सिंह हाड़ला,राजेंद्र पंवार,कौशल शर्मा,दिलीप सिंह आडसर,सरिता नाहटा,मोतीलाल हर्ष,भूपेंद्र शर्मा,सुनीता हटीला,चन्द्रशेखर शर्मा,मंजूषा भास्कर,रघुवीर प्रजापत,स्वाति छाजेड़,मुल्तान वेद,जेठमल नाहटा, अजय खत्री,राजाराम,महेंद्र ढाका,ताराचंद गहलोत,आरती, संतोष,विजय पाल कूकना,भारती अरोड़ा,मुकेश ओझा,भंवरलाल साहू,रामदयाल पंचारिया,शिव परिहार,शिव शंकर,शिव बच्छ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।