joshi

तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले में आत्महत्या के मामलों का ग्राफ लगातार तेजी से बढ़ता जा रहा है।जिला पुलिस व स्वयं सेवी संस्थाओं की ओर से आत्महत्या की रोकथाम के लिये चलाएं जा रहे अभियान भी फेल नजर आ रहे है।नतीजन जिले में प्रतिदिन आत्महत्या के मामले प्रकाश में आ रहे है।एक बार फिर शहर के गंगाशहर थाना इलाके में एक युवक ने अपनी ईहलीला समाप्त कर ली है।जानकारी मिली है कि जोशी मोहल्ला न्यू लाइन गंगाशहर में रहने वाले 42 वर्षीय विकास जोशी ने अपने घर के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर जीवन को खत्म कर लिया।सूचना पर खिदमतगार खादिम सोसायटी व असहाय सेवा संस्थान के सेवादार मौके पर पहुंचे और हैड कानि सवाईसिंह के दिशा निर्देशन में शव को पीबीएम की मोर्चरी भिजवाया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग पाया है।