तहलका न्यूज,बीकानेर।वैश्विक स्तर पर भारत-नेपाल के गौरव को बढ़ाने वाला संगठन अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच एंव इण्डो नेपाल समरसता ऑर्गेनाईजेशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित वैश्विक शान्ति सम्मेलन एंव विचार प्रजेंटेशन में राजस्थान राज्य अभिलेखागार के वरिष्ठ प्रयोगशाला सहायक ऋषिराज थानवी को चयनित किया गया है।मंच के संयोजक एडवोकेट डा कुलदीप प्रसाद शर्मा ने बताया की ऋषिराज थानवी का चयन समिति के अध्यक्ष डॉ एच.सी.गणेशिया प्रसिद्ध कानूनविद् एंव ग्लोबल चांसलर रोमा इन्टरनेशनल कल्चर विश्वविद्यालय नई दिल्ली नेे नेपाल में गठित बोर्ड सलाहकार समिति के प्रमुख डॉ विष्णु हरी पूर्व राजदूत जापान द्वारा अवलोकन करने पर किया गया है।थानवी को एशिया कॉन्टिनेंट अवार्ड”नेपाल के प्रथम उपराष्ट्रपति न्यायमूर्ति परमानन्द झा द्वारा भव्य समारोह में दिया जायेगा।समारोह में भारत,नेपाल,भूटान,अफगानिस्तान,अल्जीरिया,एंगोला,ऑस्ट्रिया,क्रोएटिया,फिनलैण्ड,तुनिशियाँ,जर्मनी,ईराक,इजराईल,मैकड़ोनिया,मोरक्को,नीदरलैण्ड,नाईजीरिया,नार्वेजियन,रोमानिया,रायल डेनिश,श्रीलंका,मालदीव, किर्गिजस्तान,फिलस्तीन,फिजी के राष्ट्र ध्वजों के सानिध्य में नेपाल सरकार के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थित में अभिनन्दन किया जायेगा।मंच पर थानवी द्वारा मुख्य उद्देश्य भारत-नेपाल की वैदिक कालीन संस्कृति का पुर्नउत्थान हो,भारत पुन: वैदिक कालीन जगत गुरू के आसन पर पद् स्थापित हो,भारत को सुरक्षा परिषद् में विटो पावर के साथ स्थाई सदस्यता मिले,अयोध्या को संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय बनाया जावे पर उद्बोधन दिया जायेगा।