,
50 हजार नगद बरामद सहित बिना नंबर टाटा जेस्ट कार की जब्त

तहलका न्यूज,बीकानेर। जिले के  देशनोक थाना पुलिस टीम ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पिस्टल सहित दो जनों को दबोचा है।एसएचओ सीआई सुमन शेखावत की टीम ने आज बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए दो कुख्यात तस्करों दबोचा हैं।अवैध मादक पदार्थ व अवैध हथियारों के खिलाफ देशनोक द्वारा चलाए जा रहे अभियान की बड़ी सफलता हैं।इससे पूर्व एक लक्ज़री ऑडी कार से भी अवैध मादक पदार्थ की बड़ी खेप बरामद की थी।कार्यवाही की जानकारी देते हुए एसएचओ सुमन शेखावत ने बताया कि डीएसटी व आई टी सैल के दीपक यादव की सूचना पर बरसिंहसर की रोही(NLC के पास) कार्यवाही को अंजाम दिया गया।पांचू थानाक्षेत्र के कुदसु निवासी कुख्यात तस्कर श्यामलाल पुत्र जसुराम व दिनेश पुत्र रामरतन विश्नोई को गिरफ्तार किया गया हैं।तस्करों से अवैध पदार्थ ,एक अवैध पिस्टल व मादक पदार्थ बिक्री की 50 हजार की नगद राशि बरामद की गई हैं।बिना नंबर की एक टाटा जेस्ट कार भी जब्त की गई है।दोनों ही तस्कर पहले से ही कई मामलों में वांछित हैं।पूरी कार्यवाही एसएचओ सुमन शेखावत सहित कांस्टेबल राजेन्द्र,प्रवीण व दिनेश की अहम भूमिका रही।