तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र में महिलाओं के साथ लूट का मामला सामने आया है। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार डॉ धनपतराय मार्ग के पास मोटरसाइकिल पर सवार तीन नकाबपोश युवकों ने दो महिलाओं के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा हैं कि दो महिलाएं पैदल जा रही थी इसी दौरान बाइक पर तीन युवक आए और उनका पर्स छीनकर भाग गए। हांलाकि अभी तक यह नहीं पता चला है कि पर्स में क्या सामान था। महिलाओं के परिजन थाने पहुंच गए है। नयाशहर थानाधिकारी कविता पूनिया ने बताया कि जैसे ही इस मामले की जानकारी मिली पुलिस जांच में जुट गई है। आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंजाले जा रहे है।