तहलका न्यूज,बीकानेर।महाशिवरात्रि की शाम रत्नेश्वर राज रंगा बगेची में एक सामाजिक बैठक रखी गई।बैठक में 25 फरवरी (फाल्गुन बदी नवमी) को परम्परागत होलीमहोत्सव मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।बैठक की अध्यक्षता रंगा धरणीधर पंचायती ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष बद्री नारायण रंगा एवं पूर्व सचिव शक्ति रतन रंगा ने संयुक्त रूप से की।सभा स्थल पर धर्मेन्द्र रंगा ने अपने उद्बोधन में कहा कि वे सदैव समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर तन-मन-धन से खड़े रहेंगे।आज समाज राजनीति नहीं,बल्कि एकजुटता की भाषा को प्राथमिकता देवें।तत्पश्चात् रंगा राजस्थानी राहुल ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मोबाइल युग के प्रभाव से समाज में मेल-मिलाप और संवाद में लगातार कमी आई है,ऐसे में रंगा नवमी फाग महोत्सव 2026 जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम सामाजिक संबंधों को प्रगाढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।बैठक में समाज के वरिष्ठजनों एवं युवावर्ग का उल्लेखनीय उत्साह देखने को मिला। ऐसा प्रयास है कि आगामी दिनों में समाज “एक आँगन, एक प्रसाद” की परम्परा को सुदृढ़ कर अन्य समाजों में एकजुटता बढ़ाने का संदेश देगा। बैठक का समापन सौहार्द और एकता के संकल्प के साथ हुआ।उपस्थित समाज बंधुओं में बद्री नारायण रंगा,शक्ति रतन रंगा,अश्विनी कुमार रंगा,धर्मेन्द्र रंगा,रंगा राजस्थानी राहुल,विष्णु दत्त रंगा,नंदकिशोर रंगा, गोपाल दास रंगा (रंगाश्री),बिन्दु रंगा,विजय रंगा, सुरेन्द्र रंगा,दाऊदयाल रंगा,नितिन रंगा,इन्द्रजीत रंगा इत्यादि शामिल रहे।