

तहलका न्यूज,बीकानेर।स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय मूलचंद पारीक की मूर्ति सर्किल पर स्वर्गीय मूलचंद पारीक स्मृति संस्थान द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व केबिनेट मंत्री डॉक्टर बी डी कल्ला थे,उन्होंने ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वतंत्रता सेनानी मूलचंद पारीक को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि मूलचंद जी स्वतंत्रता संग्राम के अग्रिम पंक्ति के योद्धा थे और बीकानेर के सर्वांगीण विकास में उनके द्वारा उल्लेखनीय कार्य के लिए मूलचंद जी को याद किया जाएगा।वे सदैव युवावस्था से खादी वस्त्र पहने लगे थे और जीवन पर्यन्त खादी पहनी।युवा पीढ़ी उनसे प्रेरणा लेवे।विशिष्ट अतिथि समाज समाजसेवी के राजेश चुरा ने कहा की मूलचंद जी निरंतर समाज सेवा के काम में अग्रणीय भूमिका निभाते थे उनके द्वारा देश हित में किए गए कार्य उल्लेखनीय है।उनके जीवन से आज की पीढ़ी को प्रेरणा लेने की जरूरत है।मोहम्मद हारून राठौड़ ने कहा की मूलचंद पारीक ब्रिटिश हुकूमत के दौरान बीकानेर में स्वतंत्रता आंदोलन का झंडा थामने वालों की अग्रिम पंक्ति में रहे।चंडीगढ़ के प्रभारी व कांग्रेस सेवा दल अल के प्रदेश उपाध्यक्ष सलीम भाटी ने कहा की उन्होंने बीकानेर के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया जिसे सदैव याद किया जाएगा ।भाजपा नेत्री मीना असोपा ने कहा कि मूलचंद जी आज भले ही हमारे बीच मौजूद नहीं है मगर उनके विचार देश प्रेम आज भी लोगों को प्रेरित करते हैं।कार्यक्रम के आयोजन स्वर्गीय मूलचंद पारीक संस्थान के अध्यक्ष नित्यानंद पारीक ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में मूलचंद जी मूलचंद जी ने सक्रिय भूमिका निभाई गांधी नेहरू लाल बहादुर शास्त्री से उनके नजदीकी रिश्ता रहा कांग्रेस में भी नगर अध्यक्ष रहे और सादगी से कांग्रेस की सेवा की पारीक ने कहा कि की बीकानेर के विकास के लिए वह निरंतर प्रबंध थे स्थानीय सेटेलाइट हॉस्पिटल पीबीएम अस्पताल कोठारी अस्पताल उनकी ही देन है।भाजपा नेता संपत पारीक ने कहा की वे पारीक समाज के अभियान थे मूलचंद जी सदैव राजनीतिक सामाजिक क्षेत्र में बढ़-चढ़कर कार्य करते थे तकरीबन सो संस्थाओं से जुड़े हुए थे और निरंतर बीकानेर के विकास हेतु काम किया।संस्था के सचिव डॉ मिर्जा हैदर बेग ने कहा कि मूलचंद पारीक की कि मूर्ति के रख रखाव के लिए पारीक समाज के साथ अन्य वर्ग को भी आगे आना चाहिए क्यों कि उन्होंने धन नहीं कमाया मात्र देश व समाज सेवा की।कवि शिव दाधीच ने कविता पाठ किया विप्र सेवा के एडवोकेट विनोद शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम में 2 मिनट का मौन रखकर उनको श्रद्धांजलि दी गई कार्यक्रम में पारीक समाज के ट्रस्टी गिरिराज पारीक ने सभी प्रबुद्ध जनों का आभार प्रकट किया।कार्यक्रम में मूलचंद पारीक के जेष्ठ पुत्र भंवरलाल पारीक,भगवती प्रसाद पारीक,उनके पोते राकेश पारीक,(बंटू) ने श्रद्धा सुमन अर्पित की कार्यक्रम में साहित्यकार रंगा राजस्थानी,महेंद्र जोशी,महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव शिवरी चौधरी,आशा स्वामी,शर्मिला पंचारिया,मनोज पारीक,सुमित कोचर,नितिन वत्स,राहुल जादू संगत,कांग्रेस के फारुख,विप्र सेना के जिला अध्यक्ष इंद्र जाजड़ा,महेंद्र जाजड़ा ओपी भैया,शिव सोनी संतोष व्यास,सलीम उस्ता,हाकम चौधरी,कांग्रेस के हरीश पंडित,राजू कॉर्निया,कांग्रेस अभाव उद्योग विभाग के जिलाध्यक्ष नंदलाल गहलोत महामंत्री गौरी शंकर गहलोत पृथ्वी सिंह पंवार,जगदीश जोशी आदि अनेक जिन्होंने स्वर्ग की मूल सूची पारीक की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी!कार्यक्रम का संचालन पवन राठी ने किया ।
