

तहलका न्यूज,बीकानेर। श्री शिव मंदिर महिला मंडल की ओर से 21 फरवरी की दोपहर 2.15 बजे से गुणगानकर्ता श्री श्याम आस्था परिवार द्वारा एक शाम खाटू वाले के नाम पंचम श्याम फागोत्सव संकीर्तन का आयोजन रानी बाजार स्थित शर्मा कॉलोनी के बागड़ी भवन के पास स्थित शिव मंदिर में धूमधाम से किया जाएगा। आयोजन से जुड़ी नीता शर्मा ने बताया कि यह फागोत्सव विशेष रूप से महिलाओं के लिए गत पांच वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है। प्रभु श्याम की भक्ति में डूबकर हर वर्ग की महिलाएं इसमें भाग लेती है। बीकानेर इस दौरान भक्ति से जुड़े अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इनमें प्रमुख रूप से आकर्षण का केन्द्र कृष्ण नृत्य, चंग धमाल, राधा-कृष्ण नृत्य, मथुरा की प्रसिद्ध होली के साथ भक्ति रस में डूबे भगवान के भजन अमृतमयी वर्षा का सा अनुभव कराते हैं।नीता शर्मा ने बताया कि हमारा उद्देश्य है कि ज्यादा-ज्यादा महिला शक्ति कार्यक्रम का आनंद ले,इसलिए हमने किसी प्रकार की कोई बाध्यता भी नहीं रखी है। आयोजन को सफल बनाने के लिए श्री शिव मंदिर महिला मंडल की भावना दलेला,मधु खत्री,सरीता भूमिका निभा रही है।
