तहलका न्यूज,बीकानेर। आईसीएआई बीकानेर ब्रांच की प्रबंध समिति की बैठक आज संपन्न हुई। बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए शाखा के पदाधिकारियों का निर्वाचन किया गया।जिसमें सीए मुकेश शर्मा को अध्यक्ष,सीए अभय शर्मा को उपाध्यक्ष,सीए राजेश भूरा को सचिव,सीए मोहित बैद को कोषाध्यक्ष,सीए सुमित नवलखा को सीकासा अध्यक्ष तथा सीए हेतराम पूनिया को कार्यकारी सदस्य नियुक्त किया गया।अध्यक्ष पद ग्रहण करने के पश्चात सीए मुकेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि उनके कार्यकाल में सीए मेंबर्स एवं विद्यार्थियों के लिए पोस्ट क्वालिफिकेशन कोर्सेज़,विशेषकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं इन्फॉर्मेशन सिस्टम ऑडिट जैसे व्यावहारिक कोर्सेज़ को बीकानेर में पुन: प्रारंभ करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग, आम जनता के लिए नि:शुल्क टैक्स एवं निवेश परामर्श शिविर,कैपिटल मार्केट जागरूकता कार्यक्रम तथा शाखा भवन के इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास,विशेषकर रीडिंग रूम एवं लाइब्रेरी सुविधा,उनके प्रमुख कार्यक्षेत्र रहेंगे।सीए शर्मा ने सभी सदस्यों से सक्रिय सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही बीकानेर ब्रांच को और अधिक सशक्त बनाया जा सकता है।