तहलका न्यूज,बीकानेर। होली के अवसर पर होने वाले आठ दिवसीय कार्यक्रमों का शुभारंभ आज शहर के विभिन्न मोहल्लों में सदियों पुरानी पर ंपरा थम्ब पूजन परंपरा के साथ हुआ। इस मौके परकीकाणी व्यासों का चौक, लालाणी व्यासों का चौक,चौथाणी ओझा चौक व सुनारों की गुवाड़ में वेदोक्त मंत्रोचारण के साथ पहले भूमि पूजन,थम्ब शुद्विकरण व थम्बस्थ देवताओं का पूजन कर थम्ब रोपण किया गया। ये थम्ब होलाष्टक में निश्चित स्थलों पर आठ दिनों तक रोपित रहेंगे। थम्ब पूजन के अवसर पर पारंपरिक रूप से चंग पर धमाल के साथ फाग गीतों का गायन किया गया। स्थाणीय चौथाणी ओझाओं के चौक स्थित श्री हनुमान मंदिर के सामने थंब पूजन हुआ। पूजन पंडित पूनमचंद,शत्रुघ्न ओझा व अमरनाथद्वारा करवाया गया। जिसमें मोहल्लावासी श्याम सुंदर ओझा,एडवोकेट मदन गोपाल व्यास,अशोक कुमार,बंटी ओझा,अजय ओझा भगवान,मुन्ना,रोनक़ ओझा,कान्हा,शरद ओझा,आनंद ओझा,शंकर ओझा सहित अनेक जने उपस्थित रहे। थंब पूजन के बारे में एडवोकेट मदन गोपाल व्यास ने की होलाष्टक में आसुरी दुष्ट शक्तियों का प्रभाव अत्यधिक हो जाता है। इनसे बचने के लिए थंब का पूजन होता है।हमारी रक्षा करते हैं इसलिए थंब पूजन किया जाता है।

अब होगा रम्मतों का दौर
होलाष्टक के साथ ही शहर में रम्मतों का दौर शुरू हो जाएगा।24 फरवरी नत्थूसर गेट पर फक्कड़दाता की रम्मत,26 फरवरी बिस्सा चौक में भक्त पूर्णमल की रम्मत,भट्टड़ों के चौक में स्वांग मेहरी रम्मत,27 फरवरी  व्यास जाति की गेर,कीकाणी व्यासों के चौक में जमनादास कल्ला रम्मत,बारह गुवाड़ में दाऊजी महाराज स्वांग व मेहरी रम्मत,28 फरवरी हर्षों और व्यासों के बीच पानी डोलची खेल,आचार्य चौक में अमर सिंह राठौड़ रम्मत,मरुनायक चौक में हड़ाऊ मेहरी रम्मत,बारह गुवाड़ चौक में नौटंकी शहजादी रम्मत आयोजित की जाएगी।

1 से 3 मार्च: 

1 मार्च – बारह गुवाड़ में हड़ाऊ मेहरी रम्मत
2 मार्च – होलिका दहन
3 मार्च – धुलंडी

“फ़ागणिया फुटबॉल” शनिवार को 

फागणिया फुटबॉल आयोजन समिति की आज कन्हैया लाल रंगा की अध्यक्षता में मीटिंग हुई,जिसमें होली की मस्ती से भरपूर “फागणिया फुटबॉल” मैच का आयोजन शनिवार को सायं 5:00 बजे धरणीधर मैदान में करने का निर्णय लिया गया ।आयोजन सचिव सीताराम कच्छावा ने बताया कि यह मैच विचित्र वेश-भूषा पहने महिला एवं पुरुषों के विभिन्न स्वांग बनी दो टीमों के बीच खेला जाएगा ।इस मैच में बीकानेर की परंपरागत होली के साथ-साथ शुद्धता का भी ध्यान रखा जाएगा तथा महिलाओं सहित पूरे परिवार के साथ आने वाले लोगों के लिए बैठने की अलग व्यवस्था होगी।बैठक में आयोजन समिति के अध्यक्ष कन्हैयालाल रंगा, सचिव सीताराम कच्छावा,उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण हर्ष,मैदान प्रभारी दुर्गाशंकर आचार्य,रामरतन रंगा,जगमोहन आचार्य,किसन स्वामी,महेन्द्र पुरोहित,शिवरतन रंगा, श्रीरतन तंबोली,दिलीप बिस्सा,कपिल हर्ष,गिरिराज पुरोहित,अशोक सोनी,प्रकाश चूरा, राजकुमार जोशी,आनंद जोशी, संजय आचार्य,किशोर आचार्य,विनोद महात्मा, चंद्रपाल आदि उपस्थित थे ।मैच में भाग लेने के इच्छुक व्यक्ति कन्हैयालाल रंगा, सीताराम कच्छावा, रामकुमार रंगा,दुर्गा शंकर आचार्य,श्री रतन तंबोली,गिरिराज पुरोहित,दिलीप बिस्सा,अशोक सोनी को अपनी प्रविष्टि दे सकते हैं।

51 किलो भांग छानी, दूध-ड्राई फ्रूट से बनी खास ठंडाई

मोहता चौक में पहले भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद करीब 51 किलो भांग छानी गई। दूध और ड्राई फ्रूट से तैयार विशेष ठंडाई ने माहौल को और रंगीन बना दिया।भांग का प्रसाद ग्रहण ही लोग ढोल की थाप पर थिरकते नजर आए, कहीं फिल्मी गीतों पर डांस हुआ। इस मौके पर पारंपरिक फाग के गीत भी गाए गए। इनमें ‘भांग का रंग जमा हो चकाचक…’ जैसे गीतों की गूंज से पूरा चौक होली के रंग में डूब गया।बीकानेर की होली में मस्ती के साथ आस्था भी घुली रहती है। यहां विजया का सेवन ‘बोल नमः शिवाय’ के जयकारों के बीच होता है। शिव भक्ति से जुड़ी यह परंपरा उत्सव को आध्यात्मिक रंग भी देती है।

श्री कृष्ण महेश्वरी मंडल मनाएगा होली महोत्सव 
श्री कृष्णा माहेश्वरी मंडल के तत्वाधान में होली महोत्सव 2026 कार्यक्रम का आयोजन होगा। मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण राठी ने बताया कि मंडल की ओर से इस वर्ष आगामी 1 मार्च  को स्थानीय डागा चौक स्थित महेश सदन में एक दिवसीय फूलों की होली कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।राठी ने बताया कि एक दिवसीय आयोजित कार्यक्रम शाम 6:00 बजे प्रारंभ होगा।जिसके अंतर्गत जहां एक और फूलों की होली होगी। वही स्थानीय बीकानेर माहेश्वरी महिला समिति के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी जाएगी।इसके अंतर्गत झांकियां की भी सचेतन प्रस्तुति होगी।मंडल के उप मंत्री पवन कुमार राठी ने बताया कि इस अवसर पर स्थानीय समाज के प्रमुख गायक कलाकार नारायण बिहानी एवं भतमाल पेड़ीवाल द्वारा होली के फाग उत्सव गीत एवं भजन प्रस्तुत किए जाएंगे। वहीं प्रमुख बांसुरी वक राजेंद्र लखोटिया द्वारा भी अपनी बांसुरी द्वारा शानदार गीतों की प्रस्तुतियां दी जाएगी।मंडल के अध्यक्ष ने ने कार्यकारिणी सदस्यों सुशील करनानी,नारायण डागा,जगदीश कोठारी,किशन चांडक,घनश्याम कोठारी, घनश्याम कल्याणी,यश कोठारी,शिवप्रसाद राठी,आयुष लखानी,मनोज आदि को कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपते हुए कार्यक्रम को भव्य एवं सुंदर बनाने के लिए दिशा निर्देश जारी किए।