तहलका न्यूज,बीकानेर।भारतीय नववर्ष के पावन अवसर पर आयोजित होने वाली भव्य धर्मयात्रा के निमंत्रण हेतु मंगलवार को पुष्करणा स्टेडियम से एक विशाल एवं आकर्षक वाहन रैली का आयोजन किया गया।इस रैली ने पूरे शहर में धार्मिक उत्साह,एकता और नवचेतना का संदेश प्रसारित किया।कार्यक्रम संयोजक उमेश व्यास,समिति अध्यक्ष गणेश बोथरा,उपाध्यक्ष राजेश चुरा,महामंत्री भंवर पुरोहित एवं नवीन सिंह के नेतृत्व में रैली का सफल संचालन हुआ।रैली में संत सरजू दास,रवि शेखर मेघवाल,महावीर रांका,चंद्रेश हर्ष,भगवान सिंह मेड़तिया,वेद व्यास,विक्की चड्ढा एवं गणेश मोहन व्यास सहित अनेक सामाजिक,धार्मिक एवं युवा संगठनों के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने रैली के माध्यम से शहरवासियों को 19 मार्च को आयोजित होने वाली धर्मयात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।यह भव्य रैली पुष्करणा स्टेडियम से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई मोहता चौक, कोट गेट, सादुलसिंह सर्किल होते हुए जस्सूसर गेट पहुंची। रैली के मार्ग में जगह-जगह नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और यात्रा के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।हजारों की संख्या में दोपहिया वाहनों के साथ निकली इस रैली ने पूरे शहर को केसरियामय बना दिया।“जय श्री राम” और “हर हर महादेव” के गगनभेदी जयघोषों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।रैली के दौरान वेद व्यास का देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत “बोली थी भारत की नारी,धर्म पूछकर गोली मारी” पूरे मार्ग में गूंजता रहा, जिसने लोगों में राष्ट्रभक्ति और जागरूकता का संचार किया।रैली का समापन जस्सूसर गेट के अंदर स्थित मूलचंद पारीक सर्किल पर हुआ,जहां चुरा परिवार द्वारा सभी रैली प्रतिभागियों का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। चुरा परिवार की ओर से राम कुमार चुरा,सुरेन्द्र चुरा,एड.हरिनारायण,लक्ष्मी नारायण,एड.नितिन,श्याम सुन्दर,गोविंद नारायण,दीपक व्यास,रामरतन पुरोहित एवं एड. मोहित चुरा ने पुष्पमालाएं पहनाकर एवं अभिनंदन कर सभी का उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर विभिन्न संगठनों की सक्रिय भागीदारी भी देखने को मिली।स्वागत कार्यक्रम में टीम धरणीधर से दुर्गा शंकर आचार्य (तनू काका),विप्र फाउंडेशन से राम स्वरूप हर्ष,मनोज पारीक एवं कैलाश सारस्वत,शिक्षक संघ से रामनाथ व्यास तथा डेरुमाता मंदिर प्रन्यास से जेठादास पुरोहित,राम रत्न पुरोहित एवं एड.मनोज पुरोहित विशेष रूप से उपस्थित रहे।समूची रैली ने यह संदेश दिया कि बीकानेर शहर धर्म,संस्कृति और परंपरा के संरक्षण के लिए एकजुट है और आगामी धर्मयात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए हर वर्ग पूरी तत्परता के साथ जुटा हुआ है।पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने बताया कि वाहन रैली का मुख्य उद्देश्य यही था कि नववर्ष एवं धर्मयात्रा हेतु जन-जन जागरुक हो।इस निमंत्रण वाहन रैली का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।हजारों वाहनों के साथ निकली इस रैली में जयश्री राम और हर हर महादेव के जयकारे लगते रहे।वाहन रैली में पवन महनोत,सोनू चढ्ढा,बली व्यास,करणप्रताप सिंह,बजरंग सिंह,नरेन्द्र सिंह,विक्रम बीका,सांगीलाल,मांगीलाल बिश्नोई,निर्मल गहलोत,प्रणव भोजक,रमेश भाटी,बजरंग तंवर,राजेश कौशिक,देवेन्द्र सिंह मेड़तिया,बलवीर सिंह भाटी,लक्की पंवार,पंकज गहलोत,ललित भान,मुकेश पंवार,संजय रामावत,अजय सांखला,पवन सुथार,सोहन सिंह,प्रदीप सारस्वत,जसराज सींवर,विजय उपाध्याय,हुकमचंद कांटा,चंद्रसिंह भदौरिया,रवि गहलोत,मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेघवाल,महावीर कंसारा,सुभाष कुमावत,कमल भाटी,राजू देवड़ा,भानू देवड़ा,अंकुर नागपाल,राजन अरोड़ा,श्रवण सुथार,अजीत सुथार,कमल गहलोत,महेन्द्र ढाका,लोकेश सुथार,अंकित तंवर,कैलाश मवानी,बजरंग सिंह बांगड़, मुकेश सारस्वत,शंभु गहलोत,नरेन्द्र चंचल,शंकर सिंह राजपुरोहित,नरपत सिंह भाटी,घनश्याम जाजड़ा,विशाल चौपड़ा,नरेन्द्र भादाणी,दाऊलाल छंगाणी,सूरज गुप्ता,सुनील मिढ्ढा,महेन्द्र सुगंध,राजेन्द्र व्यास,अमर खंडेलवाल,अमनदीप बिश्नोई,ओम नायक आदि की सहभागिता रही।
