जयपुर। जयपुर के 48 वर्षीय व्यवसायी और फिटनेस प्रेमी राजेश मेहता के लिए पेट की एक छोटी सी सूजन शुरुआत में मामूली लगी। लेकिन धीरे-धीरे यही समस्या उनके रोज़मर्रा के जीवन में बाधा बनने लगी—खासतौर पर वजन उठाते समय और लंबे समय तक खड़े रहने पर। जांच में सामने आया कि उन्हें वेंट्रल हर्निया है—एक ऐसी स्थिति जिसमें पेट के अंदर का हिस्सा कमजोर मांसपेशियों से बाहर निकल आता है। ओपन सर्जरी के दर्द, निशान और लंबी रिकवरी के डर से चिंतित राजेश को जयपुर में इटर्नल हॉस्पिटल के डॉ कपिलेश्वर विजय GI सर्जन द्वारा रोबोटिक हर्निया सर्जरी का विकल्प बताया गया जिसकी वजह से उनकी जिंदगी बदल गई।हर्निया आम समस्या, लेकिन लक्षण नजरअंदाज न करें क्योंकि समय पर इलाज न होने पर यह समस्या गंभीर स्थिति का रूप ले लेती है ।

इसके प्रमुख लक्षण हैं:
* पेट या जांघ में सूजन
* भारीपन या दर्द
* खांसने या वजन उठाने पर तकलीफ
* अचानक दर्द बढ़ना

रोबोटिक सर्जरी: आधुनिक और सटीक इलाज
राजेश ने विशेषज्ञ सर्जन डॉ कपिलेश्वर विजय इटर्नल हॉस्पिटल जयपुर की सलाह पर रोबोटिक सर्जरी करवाई kyonki इस तकनीक में:
* 3D हाई-डेफिनिशन विजन मिलता है
* सर्जरी बेहद सटीक होती है
* शरीर को कम नुकसान पहुंचता है

रोबोटिक सर्जरी के फायदे:
* कम दर्द और कम खून बहना
* बेहतर और सटीक रिपेयर
* जल्दी रिकवरी
* कम समय में अस्पताल से छुट्टी

रोबोटिक सर्जरी जटिल हर्निया के मामलों में भी सुरक्षित और प्रभावी इलाज देती है, जिससे मरीज जल्दी ठीक होते हैं। राजेश सर्जरी के कुछ ही घंटों में चलने लगे और सिर्फ 24 घंटे में डिस्चार्ज हो गए।

“रोबोटिक सर्जरी ने मेरा पूरा अनुभव बदल दिया। मुझे ज्यादा दर्द नहीं हुआ और मैं बहुत जल्दी अपनी सामान्य जिंदगी में लौट आया।” — राजेश मेहता