



तहलका न्यूज,बीकानेर।राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार दोपहर 1 बजे दसवीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने वेबसाइट पर बटन दबाकर परिणाम जारी किया। दसवीं का कुल परिणाम 94.23 प्रतिशत रहा। पिछले साल के 93.60 प्रतिशत के मुकाबले परिणाम में 0.73 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। जबकि प्रवेशिका का परिणाम 87.11 प्रतिशत (पिछले साल 83.67) रहा है।
छंगाणी ने हासिल किए 99.17 प्रतिशत
निजी स्कूल के छात्र भुवन छंगाणी ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 99.17 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।उनकी इस उपलब्धि से परिवार और स्कूल दोनों में खुशी का माहौल है।भुवन ने साइंस,मैथ्स और संस्कृत में शत-प्रतिशत यानी 100 में 100 अंक प्राप्त किए हैं,जबकि हिन्दी और इंग्लिश में 99-98 अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।उनके पिता भैरुरतन छंगाणी और माता रेखा छंगाणी ने बेटे की इस सफलता पर गर्व जताया।भुवन ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित और अनुशासित पढ़ाई को दिया। उनका कहना है कि रोजाना कुछ घंटे एकाग्र होकर पढ़ाई करना ही सफलता की कुंजी है।साथ ही उन्होंने अपने दादा-दादी, माता-पिता और स्कूल के शिक्षकों के मार्गदर्शन को भी अपनी उपलब्धि का अहम कारण बताया।स्कूल संचालक नरोत्तम स्वामी ने भी भुवन की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
सुमेरा सलीम क़ुरैशी के 95.67 %
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का रिजल्ट आने पर रेलवे कर्मचारी नेता मोहम्मद सलीम क़ुरैशी की पुत्री सुमेरा सलीम क़ुरैशी ने RBSE कक्षा 10 मे 95.67% लेकर समाज का नाम रोशन किया ।एस एस कान्वेंट स्कूल बीकानेर की नियमित छात्रा ने ये उपलब्धि काृ श्रेय अपनी माता शेरबानो क़ुरैशी एडवोकेट,पिता मोहम्मद सलीम क़ुरैशी (रेलवे) के साथ स्कूल के प्रिंसिपल शैलेन्द्र सिंह,दीपेंद्र सिंह,समस्त स्टाफ आदि को दिया।इन उपलब्धि पर परिवार के साथ सभी गणमान्य लोगों के बधाई का तांता लगा रहा..बचपन से ही पढ़ाई का शौक ओर क्लास फर्स्ट से क्लास दस तक के सफर में सभी क्लास में प्रथम स्थान रहने वाली सुमेरा क़ुरैशी को पढ़ाई के साथ स्पोर्ट्स,एवं घूमने का शौक भी है ।

