तहलका न्यूज,बीकानेर। जिले के दिग्गज नेता का एक आडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर एक दिग्गज नेता का कथित ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो में पूर्व में कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त ये मंत्री अपनी ही पार्टी के नेताओं को जमकर कोस रहे हैं। 19 मिनट 42 सेकेंड के इस ऑडियो में नेता अपनी ही पार्टी के नेताओं पर पार्टी के प्रत्याशी के विरुद्ध जाकर चुनाव हराने का गंभीर आरोप लगाते हुए सुनाई दे रहे हैं। वायरल ऑडियो में नेता यह दावा भी कर रहे हैं कि चुनाव में करोड़ों रुपये खर्च किए गए, लेकिन पार्टी के भीतर ही हुए कथित विरोध और खींचतान के कारण हार का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं,ऑडियो में कई नेताओं की भूमिका पर सवाल उठाए गए हैं,जिससे सियासी हलकों में हलचल मच गई है।बताया जा रहा है कि यह ऑडियो किसी ऐसे नेता का है जो कई बार चुनाव लड़ चुका है, और राजस्थान सरकार में केबिनेट मंत्री भी रह चुका है। जिसके चलते इस पूरे मामले ने और ज्यादा तूल पकड़ लिया है। फिलहाल यह ऑडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है और राजनीतिक माहौल गरमा गया है। हालांकि,इस सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो की पुष्टि हम नहीं करते हैं।