
तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर के मुक्ता प्रसाद थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ सहित एक जने को पकड़ा है। जिसके कब्जे में 20 ग्राम एमडी व मोटरसाइकिल जब्त की है।थानाधिकारी विजेन्द्र सीला की अगुवाई में गश्त के दौरान जेबी कॉलोनी में पूगल रोड की ओर जाने वाले रास्ते पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने सब्जी मंडी के पीछे बंगलानगर निवासी 22 वर्षीय अशोक को मोटरसाइकिल पर जाते वक्त रोका। उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 20 ग्राम एमडी बरामद की। पुलिस ने अशोक को गिरफ्तार कर उसकी मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली।इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सुरेश कुमार भादू,सहायक उपनिरीक्षक सुरेन्द्र कुमार,कानि गोमन्दराम,छगनलाल,कैलाश शामिल रहे। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहम मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया है।
