तहलका न्यूज,बीकानेर।बीकानेर टैक्स कंसल्टेंट्स एसोसिएशन एवं आईसीएआई बीकानेर शाखा (CIRC) के संयुक्त तत्वावधान में आज एक दिवसीय सेमिनार का सफल आयोजन ICAI भवन,शिव वैली में किया गया।एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष एवं प्रवक्ता मदन मोहन व्यास ने बताया कि कार्यक्रम में शहर के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स,अधिवक्ताओं एवं टैक्स प्रोफेशनल्स की उत्साहजनक उपस्थिति रही।कार्यक्रम के आरंभ में अतिथियों का स्वागत एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए माणक कोचर एवं ICAI के चेयरमैन मुकेश शर्मा द्वारा किया गया।सेमिनार में विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा गहन एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई।प्रथम सत्र में सेशन चेयरमैन सीए मनोज पारीक और प्रथम सत्र वक्ता अजमेर के सीए अंकित सोमानी ने आयकर अधिनियम,1961 एवं प्रस्तावित आयकर अधिनियम,2025 के मध्य तुलनात्मक विश्लेषण प्रस्तुत करते हुए वर्तमान समय में अनुपालन एवं वाद-विवाद (लिटिगेशन) से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला।द्वितीय सत्र में सेशन चेयरमैन सीए आई एम सुराना द्वितीय सत्र वक्ता सीए पी.सी.परवाल जयपुर ने आय के विभिन्न प्रमुखों,हानियों के समायोजन एवं अग्रेषण,असेसमेंट प्रक्रिया,अपील एवं पुनरीक्षण की प्रक्रिया तथा धारा 115BBE से संबंधित जटिल विषयों को सरल एवं व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से समझाया।तृतीय सत्र में सेशन चेयरमैन एडवोकेट श्रीकांत व्यास एवं जयपुर हाई कोर्ट के अधिवक्ता यशस्वी शर्मा ने जीएसटी के हालिया संशोधनों एवं व्यावहारिक समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की तथा करदाताओं एवं प्रोफेशनल्स के समक्ष आने वाली चुनौतियों के समाधान भी प्रस्तुत किए।सेमिनार के दौरान प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए अपने प्रश्नों का समाधान प्राप्त किया।कार्यक्रम में प्रतिभागियों को 6 सीपीई घंटे भी प्रदान किए गए।कार्यक्रम के अंत में बीकानेर टैक्स कंसल्टेंट्स एसोसिएशन के सचिव द्वारा सभी वक्ताओं,अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया तथा इस प्रकार के ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों को भविष्य में भी आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।यह सेमिनार कर क्षेत्र के प्रोफेशनल्स के लिए अत्यंत लाभकारी एवं ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक ICAI के चेयरमैन मुकेश शर्मा और वॉयस चेयरमैन अभय शर्मा ने सभी सदस्यों का उपस्थीती के लिए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया