तहलका न्यूज,बीकानेर। जिला पुलिस की ओर से सैकड़ों अभियोगों में जब्त मादक पदार्थ को शनिवार को नष्ट करवाया गया। ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी द्वारा पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के सुपरविजन में नष्टीकरण की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इसमें 136 अभियोगों में जब्तशुदा 2313 किग्रा डोडा पोस्त,50.892 किग्रा गांजा,742.42 ग्राम एमडी,1340.91 ग्राम स्मैक,986 ग्राम हेरोइन,546 नशे की टेबलेट व 24 इंजे क्शन,810 अफीम के पौधे नष्ट किया गया। इनकी अनुमानित लागत करीब 9 करोड़ 86 लाख 60 हजार 925 रूपये बताई जा रही है। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती सिंह राठौड़,अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक सुभाष बिजारणिया,सउनि सुगनचंद,कानि श्रवण कु मार,सुनील कुमार मौजूद रहे।