
तहलका न्यूज,बीकानेर। जिले के नोखा क्षेत्र में एक युवक के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की। जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया है। पुलिस ने इस मामले में हत्या की धाराओं को जोड़ चार जनों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि अवैध संबंधों के चलते यह मारपीट की गई थी। एडिशनल एसपी बनवारी लाल मीणा ने बताया कि मामला जसरासर का है,जहां देर रात एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया। जिसमें उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले को हत्या के रूप में दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मृतक के भाई ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि चार लोगों ने उसके भाई के साथ मारपीट की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक महिला से अवैध संबंध थे। इसी कारण वो देर रात उसके घर में पहुंच गया। ऐसे में युवक के साथ मारपीट की गई।
घर में घुसे युवक के साथ मारपीट
जानकारी के अनुसार,देर रात एक युवक एक महिला के घर में घुसा था। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उसके साथ जमकर मारपीट कर दी। गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस द्वारा पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया,जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ जारी है और जल्द ही गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है। मामले की जांच सीओ जरनैल सिंह और सीआई आलोक सिंह के नेतृत्व में की जा रही है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच कर रही है।
