तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर के बीछवाल थाना क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई।जानकारी मिली है कि इस युवक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी।जिसे राहगीरों की मदद से पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया।जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।मृतक समस्तीपुर निवासी सुरेश सैनी भीखाराम चांदमल फैक्ट्री के पास स्थित फैक्ट्री से अपनी ड्यूटी खत्म कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान बीकाजी फैक्ट्री के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल सुरेश को तुरंत पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया,जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बीछवाल थाना पुलिस ने मृतक की बहन की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।