तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर के कोतवाली थाना इलाके में स्थित स्पा सेन्टर पर पुलिस ने फिर छापेमारी कर दो युवतियों को पकड़ा है। इन दोनों युवतियों को पुलिस थाने ले गई है। बताया जा रहा है कि विजय मॉल के पास स्थित स्पा सेन्टर के बाहर एक युवक कार में बैठे दो व्यक्तियों से स्पा सेन्टर में बैठी युवतियों के मोल भाव कर रहा था। इस दौरान उनमें से एक जने ने पुलिस को इतला कर दी। मौके पर सीओ सिटी अनुज डाल व कोतवाली थाना पुलिस महिला जाब्ते सहित पहुंची और इन दोनों युवतियों को स्पा सेन्टर से पकड़ा। बताया जा रहा है कि जिस दलाल ने कार में बैठे व्यक्तियों से बातचीत की। पुलिस ने उसे भी दबोच लिया और उसका फोन जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस एक युवक व दो युवतियों को थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है।